लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: माघी के मेले के कारण श्री मुक्तसर साहिब में संगतों की भीड़ जमा होनी शुरू हो गई है। प्रशासन ने भी संगतों की सुरक्षा के लिए मुस्तैदी बनाए हुए है।
शिरोमणी अकाली दल के प्रबंधकों ने बताया है कि मेले में संगतों की भीड़ को देखते हुए पंजाब पुलिस को और महिला पुलिसकर्मी बड़ी सख्या में भेजा जा चुका है। एसपीडी ने बताया कि संगतों की सुरक्षा को देखते हुए मेले में करीब 4000 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।
इसके इलावा उन्होने ये भी बताया कि जगह-जगह पर सीसीटीवी कैमरा भी लगाया है और सरोवर के किनारे पर गोताखोरों की भी तैनाती की गई है।
आपको बता दें कि श्री मुक्तसर साहिब में 40 मुक्तों की याद में माघी का मेला मनाया जाता है। जिस कारण संगत दरबार साहिब में माथा टेकते है और सरोवर में स्नान करते है।



