फ़िरोज़पुर: पुलिस ने चोरी के 10 मोटरसाइकल समेत 3 चोरो को किया काबू

​लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: जिला फ़िरोज़पुर में पिछले कुछ समय से मोटरसाइकल चोरी की वारदाते बढ़ने लगी थी जिसके चलते जहा आम जनता को परेशानियों का सामना…

​लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: जिला फ़िरोज़पुर में पिछले कुछ समय से मोटरसाइकल चोरी की वारदाते बढ़ने लगी थी जिसके चलते जहा आम जनता को परेशानियों का सामना करना पढ़ रहा था वही पुलिस की भी मुश्किलें बढ़ी गई थी | इसी के चलते जिले के एसएसपी भूपिंदर सिंह सिद्धू के दिशा निर्देशों के अनुसार पुलिस ने चोरो को पकड़ने के लिए शहर में जगह जगह नाकेबंदी और छापेमारी करके पिछले कुछ समय में चोरो को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है | इसी कड़ी में फ़िरोज़पुर पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान चोरी के मोटरसाइकल समेत 3 चोरो को पकड़ने में सफलता हासिल की है जिनसे पूछताछ के बाद पुलिस ने चोरी के 10 मोटरसाइकल बरामद किए |

सीआईए स्टाफ के इंचार्ज इंस्पेकटर अवतार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की फ़िरोज़पुर शहर के उधम सिंह चौक पर नाका लगाकर असमाजिक तत्वों को पकड़ने के लिए चेकिंग की जा रही थी जिस दौरानं पुलिस ने दो मोटरसाइक्लो को रोका जोकि चोरी के पाए गए जिसके बाद पुलिस ने दोनों मोटरसाइकलों पर सवार तीन चोरो को काबू करके उनसे सख्ती से पूछताछ की जिसके बाद पकडे गए चोरो से चोरी के 8 मोटरसाइकल ओर बरामद हुए | जिनके खिलाफ थाना सिटी में चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है l उन्होंने बताया की पकडे गए 2 चोर फिरोज़पुर के गांव लेली वाला के रहने वाले है जबकि एक चोर गांव पल्ला मेघा का रहने वाला है जिनमे से तरसेम और कवलजीत पर पहले भी अलग अलग थानों में 6 मुकदमे दर्ज है जिनसे पूछताछ जारी है l 

Watch Video

https://youtu.be/T84cpK7sawU

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *