गुरुग्राम: 9 साल की मासूम का अपहरण के बाद बेच देने के मामले मे कलयुगी मामा पुष्पिंदर गिरफ्तार

लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क:  साइबर सिटी में 9 साल की मासूम के अपहरण के बाद बेचे जाने के मामले में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पीड़िता…

लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क:  साइबर सिटी में 9 साल की मासूम के अपहरण के बाद बेचे जाने के मामले में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पीड़िता के मुँहबोले मामा को पकड़ने में पुलिस ने कामयाबी हासिल की है । आरोपी मामा को यूपी के नोएडा से गिरफ्तार किया गया है । पुलिस की माने तो 2008 में यही कलयुगी मुंहबोला मामा परिवार का अत्याधिक करीबी था और इसी का फायदा उठाते हुए पुषिन्दर नामक शक्स ने पीड़िता का 9 साल पहले अपहरण किया और उसे यूपी के एटा बस स्टैंड पर ले गया । जहां इसने बच्ची को किसी दूसरे शक्स को बेच दिया था । पीड़िता किसी तरह वारदात में शामिल सभी आरोपियों से बचते हुए तकरीबन 9 साल बाद अपने परिवार से मिली थी । जिसकी रिपोर्ट पुलिस में दर्ज करवाई गई थी और फिर आरोपियों को पकड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी गई थी ।

वहीं सूत्रों की माने तो पुलिस रिमांड के दौरान यह जानने की कोशिश भी करेगी कि यह कलयुगी मामा क्या किसी बच्चे चुराने के गिरोह से तो नहीं जुड़ा या फिर और कितने बच्चों को अपहरण कर इसने कहां कहां बेचा है । पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुट गई है और आरोपी से कड़ी पूछताछ की जा रही है । पुलिस को उम्मीद है कि पुलिस तफ्तीश में कई बडे खुलासे हो सकते हैं और किसी बड़े बच्चा चोर गिरोह का खुलासा भी हो सकता है । बहरहाल इस प्रकरण ने रिश्तों में विश्वास की डोर को जरूर ढीला किया है । विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर दिए हैं हैं । कैसे अब कोई अपनों पर विश्वास करे । प्रवक्ता की माने तो तफ्तीश जारी है और जल्द ही इस वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा ।

9 साल की मासूम का अपहरण के बाद बेच देने के मामले मे कलयुगी मामा पुष्पिंदर गिरफ्तार

पुलिस ने कलयुगी मामा पुष्पिंदर को किया गिरफ्तार

यूपी के नोएडा से किया गिरफ्तार

बाकी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर

Watch Video

https://youtu.be/jaGU3lqVxJ8

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *