लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: पानीपत की जिस धरती पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संकल्प लिया था उसी पानीपत की धरती पर आए दिन नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। ताज़ा मामला पानीपत की संजय कालोनी का है जहां घर में अकेली 9 वर्ष की बच्ची को बेहोश कर दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया ।
हरियाणा सरकार ने देश में सबसे पहले बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दिया है। साथ ही हरियाणा बेटियों की शिक्षा के लिए काफी सारी य़ोजनाओं की शुरुआत कर चुकी है। लेकिन इन दिनों हरियाणा में बेटियों के साथ हो रहे वारदात की संख्या को देखने से एक सावल खड़ा होता है कि आखिर हरियाणा सरकार ने बेटियों की सुरक्षा के लिए क्या कदम उठाए हैं। हरियाणा के पानीपत में एक और बेटी की आबरु को सरेआम कुचल दिया गया है। ये मामला संजय कॉलोनी का है। जहां पर महज 9 वर्षीय मासूम को हवस का शिकार बनाया गया है। इतना ही नहीं आप ये सूनकर हैरान रहे जाएगें कि हवस के भेड़ियों को कानून की कोई परवाह ही नही है क्योंकि जैसे ही इस मासूम को घर में अकेला देखा तो आरोपी सीधा घर में घूस गया। और बच्ची को कहा कि उसके मम्मी-पापा का एक्सीडेंट हो गया है जिसके बाद वो मासूम उस भेड़िएं के साथ बाहर चली गई जिसका फायदा उठाते हुए आरोपी ने मासूम को अपनी हवस का शिकार बना लिय़ा। वहीं अज्ञात व्यक्ति बच्ची को बेहोसी की हालत में पार्क में छोड़कर फरार हो गया ।हालात फम्भीर के चलते बच्ची को पानीपत के सामान्य हस्पताल में भर्ती कराया गया। बच्ची का मैडिकल कर रहे डॉक्टरों के बोर्ड ने रेप की पुष्टि नही की है ओर सेम्पल लेकर जांच के लिए मधुबन लैब में भेज दिया है
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सामान्य हस्पताल पहुची ओर परिजनों की शिकायत पर अपहरण व अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है । इस वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। लोगों के मन में केवल एक ही सवाल है कि उन्होंने अपने बेटियों को बचा भी लिया है और उन्हें पढ़ा भी लिया है लेकिन तब वो क्या करें जब कोई भेड़ियां दिनदहाड़ घर में घूसकर उनके बेटियों की आबरू के साथ खेलता है। और बचकर निकल जाता है। दूसरी तरफ पुलिस केवल कार्रवाई करने की बात तो कहती है लेकिन आरोपी फरार रहता है और वक्त के साथ एक और बेटी को अपनी हवस का शिकार बना लेता है।
Watch Video
https://youtu.be/mirM_aoJE4k
