अकाली दल के सरपंच की दादागिरी, पुरानी रंजिश के चलते की फायरिंग, 5 लोग घायल

लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क:  फिरोज़पुर के क़स्बा ममदोट के गाँव बेटू कदीम में अकालीदल के सरपंच ने गांव के ही लोगों पर फायरिंग की | इस धुंआधार…

लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क:  फिरोज़पुर के क़स्बा ममदोट के गाँव बेटू कदीम में अकालीदल के सरपंच ने गांव के ही लोगों पर फायरिंग की | इस धुंआधार फायरिंग में 5 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए वहीं घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने कारवाई शुरु कर दी है

जिला फिरोज़पुर के क़स्बा ममदोट के साथ लगते गाँव बेटू कदीम में अकाली दल के सपंच की गुडागर्दी देखने को मिली । सरपंच ने किसी पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरु कर दी । हैरानी की बात है जो सरपंच गांव में रहने वाले लोगों को इसांफ दिलाता है वहीं सरपंच ग्रामीँणों की जान का दुश्मन बन गया । इस फायरिंग में 5 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए । फिलहाल घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है ।

घायलों की माने तो आरोपी सरपंच के साथ उनकी कोई पुरानी बहस थी जिसके चलते सरपंच ने इस घटना को अंजाम दिया । घायलों पड़ोसियों ने बताया की उनकी सरपंच के साथ हुई छोटी सी तकरार हुई थी । मामला शांत भी हो गया था लेकिन अकाली दल के सरंपच का गुस्सा शांत नहीं हुआ । फायरिंग में एक ही परिवार के कई लोग घायल हो गए तो वहीं पीडित परिवार की बेटी को स्कूल ले जाने आए ड्राइवर को भी गोली लगी । गनीमत रही की स्कूल वैन में बैठे बच्चे सरपंच के कहर से बच गए ।

घायलों ने माने तो सरपंच सहाब और उनका परिवार के सदस्य उनके बारे में फेसबुक पर आपत्तिजनक बाते भी लिखते रहे हैं । पीडित परिवार ने कई बार पुलिस से भी मदद की गुहार लगाई लेकिन उनकी इस गुहार पर पुलिस प्रशासन सुस्त नजर आया । या यूं कहे की सरपंच के ड़र के सामने पुलिस भी सामने नहीं आई । हालाकी पुलिस ने मामले में सफाई भी पेश की ।

अब ये तो अकालीदल के सरपंच की दादागिरी ही है जिस सरपंच को भगवान का रुप कहा जाता है अगर वहीं रक्षक से भक्षक बन जाए तो उस गांव के लोग कैसे सुरक्षित रह सकते है ।

अकाली दल के सरपंच की दादागिरी

पुरानी रंजिश के चलते की फायरिंग

फायरिंग में 5 लोग घायल

पुलिस प्रशासन पर लगाया लापरवाही का आरोप

Watch Video

https://youtu.be/yVWaGZ1Qtqs

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *