लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: अपराधी चाहे जितना मर्जी ये सोच ले कि वो पुलिस की गिरफ्त में नहीं आएगा लेकिन उसका अपराध छिप नहीं पाता है और पुलिस के हाथों में उसकी गर्दन आ ही जाती है । कुछ ऐसा ही हुआ मोहाली में, जहां नाबालिग लड़की की लाश मिलने और उसके साथ हुए बलात्कार के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है । जबकि एक आरोपी की तलाश जारी है । पकड़े गए आरोपियों में दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल है ।
वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि 9-नवंबर-2017 को नाबालिग को उसके ही साथी उसे जंगल में ले गए और उसके साथ बलात्कार कर उसकी हत्या कर दी । जब वारदात सामने आई तो पुलिस ने कई पहलुओं से जांच की । जिसमें शुरुआत में चंडीगढ़ के रेप ऑटो मामले के आरोपियों को भी जांच में शामिल किया गया । आखिरकार जिस तरह से सबूत जुटाए गए उसमें पुलिस ने नाबालिग के ही साथी मक्खन दीवान, शीला और पूजा को गिरफ्तार किया ।
जबकि एक आरोपी राहून पुलिस की गिरफ्त से बाहर है जिस को पकड़ने के लिए पुलिस जगह-जगह पर छापेमारी कर रही है। इस वारदात में शामिल आरोपियों के पकड़े जाने से ये बात तो खुलकर सामने आ गई है कि आजकल आप किसी पर ये विश्वास नहीं कर सकते कि कौन आपका अपना है और कौन पराया है हो सकता है कि जिसे आप अपना समझ रहे हों वो ही आपके साथ विश्वासघात कर दे । इसलिए आप न हों कभी ऐसी वारदातों का शिकार इसका है सिर्फ एक ही समाधान कि रहिए हमेशा सावधान ।
मोहाली नाबालिग रेप एंड मर्डर मामला
पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी
पुलिस ने मामले में 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
आरोपियों में 1 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल
Watch Video
https://youtu.be/jSHVWvG_OBM
