लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: चंडीगढ़ के सेक्टर 33 के पॉश इलाके में देर शाम अज्ञात नकाबपोशों ने गन पॉइंट पर घर में घुस कर लूट की वारदात को अंजाम दिया है।
जानकारी अनुसार चोर घर से कीमती सामान और करोड़ो की ज्युलरी को लेकर फरार हो गए है।
पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि वारदात के समय घर में उनकी पत्नी, बेटी और नौकर था। चार नकाबपोशी चोरों ने बंदूक की नोक पर 50 करोड़ रुपयों के साथ साथ कीमती समान को लेकर फरार हो गए।
इसके इलावा चोर घर के सीसीटीवी और डीवीआर भी लेकर चले गए है। फिलहाल पुलिस ने मामले को दर्ज कर चोरो की तलाश शुरू कर दी है।



