लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: पंजाब की कैप्टन सरकार को सत्ता में आये लगभग दस महीने हो गए है। सत्ता में आने से पहले कैप्टन सरकार ने लोगो से और किसानों से कई बड़े बडे वादे किए थे। जिसमें से एक था कर्ज माफी। पंजाब सरकार ने कर्ज माफी की स्कीम को लागू भी की।
हाल ही में पंजाब सरकार द्वारा किसान क़र्ज़ माफ़ी की पहली किश्त जारी कर दी गई है। लेकिन किसान आत्महत्या का मामला अब भी रुक नही रहा है। कैप्टन सरकार के सत्ता में आने के बाद लगभग साढ़े तीन सौ से ज्यादा किसानों ने क़र्ज़ ना चुका पाने की वजह से अपनी जान गवां दी है लेकिन अब एक शर्मसार करने वाली खबर पंजाब सरकार के लिए है। क्योंकि किसान क़र्ज़ के कारण जान देने वाले किसानों की सूची में एक ऐसे किसान का नाम जुड़ गया है।
जिसका सीधा सम्बन्ध देश की आजादी में बलिदान देने वाले शहीद से है। आपको बता दें कि जलियांवाला बाग़ हत्याकांड के उत्तरदायी जनरल डायर को गोली मारकर हत्याकांड का बदला लेने वाले शहीद उधम सिंह के पोते किसान गुरदेव सिंह का है।
किसान गुरदेव सिंह पिछले दस महीने से क़र्ज़ माफ़ी का इंतजार कर रहा था लेकिन कुछ दिन पहले जारी क़र्ज़ माफ़ी की सूची में उनका नाम नही आया तो वो काफी परेशान चल रहे थे। किसान गुरदेव पर लगभग बीस लाख का क़र्ज़ था जिसे वह देने में असमर्थ था इसलिए उसने आत्महत्या कर ली।
फ़िलहाल यह खबर पंजाब सरकार के लिए शर्मसार करने वाली है क्योंकि जिस पंजाब को आज़ाद कराने में शहीदों ने अपना जीवन बलिदान कर दिया। आज उन शहीदों के परिवारों को पंजाब सरकार अनदेखा कर रही है। अगर ऐसा ही चलता रहा तो भविष्य में कोई भी देश के लिए आगे नही आएगा।




