लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: मोहाली में पंजाब स्टेट कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने बिजली के बिलों की अदायगी करने के लिए ऐतिहासिक गुरुद्वारा सिंह शहीदों के चोगरदे में इलेक्ट्रॉनिक मशीन स्थापित की गई है। इन मशीनों के द्धारा कोई भी व्यक्ति हफ्ते के किसी भी दिन सुबह आठ बजे से शाम आठ बजे तक बिजली के बिल का भुगतान कर सकते है।
इस मशीन की शुरूआत स्थानिक विधायक बलबीर सिंह सिंधू ने की। इस मौके सिंधू ने कहा कि मोहाली हलके के गांव बाकरपुर, मनौली, सनेटा में भी ऐसी मशीनें स्थापित की जाएगी। इनके इलावा पॉवरकॉम के चीफ ने बताया कि इस मशीन के द्धारा बिजली के बिल की अदायगी करना काफी आसान है।
बिल का भुगतान करने से पहले बिल को भरने से संबंधित सारी जानकारी सामने आ जाएगी। इस मशीन के द्धारा 10 हजार तक की रकम को अदा कर सकेंगे। जबकि दस हजार से अधिक की रकम को चैक या डी.डी के द्धारा ही भुगतान किया जाएगा।


