हरियाणा कृषि मंत्री OP धनखड़ के बेटे पर गंभीर आरोप, सरपंच को धमकी देने का ऑडियो वायरल

लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: हरियाणा सरकार की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। एक के बाद एक विवाद सामने आ रहे हैं। कुछ दिनों…

लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: हरियाणा सरकार की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। एक के बाद एक विवाद सामने आ रहे हैं। कुछ दिनों पहले बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष के बेटे पर वर्णिका कुंडू छेड़छाड़ का आरोप लगा तो अब सूबे के कृषि मंत्री के बेटे पर ये आरोप लगा है | प्रदेश के कृषि मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ के बेटे आदित्य धनखड़ के खिलाफ सतनाली कस्बे के पुलिस स्टेशन में शिकायत दी गई है। उस पर सतनाली के सरपंच प्रतिनिधि को धमकी देने का आरोप है |

दरअसल सतनाली गांव के ग्रामीण रेलवे स्टेशन पर गोटी लोडिंग की योजना लागू करने का विरोध कर रहे हैं। आदित्य पर आरोप है कि उसने फोन कर विरोध ना करने की धमकी दी है। बताया जा रहा है कि गोटी लोडिंग की योजना का टेंडर आदित्य धनखड़ की कंपनी के पास है | वहीं सरपंच प्रतिनिधि का दावा है कि उनके पास मंत्री ओपी धनखड़ के बेटे की धमकी देते हुए ऑडियो मौजूद है | ये ऑडियो फिलहाल सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है | वहीं इस मामले में ओपी धनखड़ सामने आए हैं |उन्होंने कहा कि, अगर पूरे मामले में उनके बेटे की गलती है तो, उसे चार जूते मारूंगा और पंचायत प्रतिनिधि से माफी मंगवाउंगा |

हरियाणा कृषि मंत्री OP धनखड़ के बेटे पर गंभीर आरोप

आदित्य धनखड़ पर फोन पर धमकी देने का आरोप

सतनाली के सरपंच को धमकी देने का ऑडियो वायरल

सतनाली कस्बे के पुलिस स्टेशन में दी शिकायत

Watch Video

https://youtu.be/XxdmFTywJdA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *