Online Desk: चारा खाने वाले नेता जी हाँ। आप यह जानकर चौंक जायेंगे जब आपको यह पता चलेगा कि भैसों का चारा खाने वाले नेता आजकल भारतीय राजनीति में देखने को मिल सकते है ऐसा हम इसलिए कह रहें है
क्योंकि चारा घोटाला मामले में लिप्त राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को रांची की सीबीआई कोर्ट ने साढ़े तीन साल की सजा और पांच लाख रूपये जुर्माने का फैसला सुनाया है।
आपको बता दें कि यह घोटाला वर्ष 1990 से 1994 के बीच देवघर कोषागार से 89 लाख 27 हजार रूपये फर्जीवाड़ा कर गलत ढंग से पशु चारे के नाम पर निकाले गये थे
इस मामले में कुल 38 आरोपी थे जिनके खिलाफ सीबीआई ने
अक्तूबर 1997 को मुकदमा दर्ज किया था अब लगभग 21 साल बाद इस पर फैसला सुनाया गया इस मामले में लालू यादव के अलावा फूल चंद,महेश प्रसाद,सुनील कुमार,बांकी जुलियस,सुधीर कुमार,राजा राम को साढे तीन साल और पांच लाख जुर्माने की सजा सुनाई है और पूर्व विधयक जगदीश शर्मा को सात साल की सजा सुनाई है।
इससे पहले भी चाईबासा कोषागार से 37 करोड़ 70 हज़ार चारा घोटाले में लालू प्रसाद यादव,जगदीश शर्मा,पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा समेत अन्य आरोपियों को सजा हो चुकी है और हाईकोर्ट से जमानत प्राप्त किये हुए हैं।
यह सब देखकर लगता है जैसे भैंसों को उनका इंसाफ मिल गया हो, इंसाफ तो इंसाफ होता है चाहे वह जानवरों को मिले या इंसान मिले
फ़िलहाल आरोपियों को भारतीय दंड सहिता की धारा 420,467 468,477ए और 120बी के तहत दोषी करार कर जेल भेज दिया गया है



