जानिए Sharry Maan को क्यों भेजा ED ने समन !

लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: पंजाबी गायक शैरी मान को ईडी ने समन भेजा है। इस समन में उनको 4 जनवरी को ईड़ी के दफ्तर में पेश होने…

लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: पंजाबी गायक शैरी मान को ईडी ने समन भेजा है। इस समन में उनको 4 जनवरी को ईड़ी के दफ्तर में पेश होने को कहा गया है।

sharry maan

गौरतलब है कि ईडी ने सी बर्ड इमीग्रेशन कंपनी में छापेमारी की थी। इस दौरान एक डायरी मिली थी जिस पर शैरी मान का नाम और मोबाइल नंबर भी लिखा हुआ था।  इसके इलावा इनके नाम के आगे कई लाख रुपए की रकम भी लिखी हुई थी।

sharry maan

इस संबंध में पुछताछ करने के लिए ही ईडी को समन भेजा गया है। इसके इलावा ईडी ने कंपनी के प्रबंधको के घरों में भी छापेमारी की तो उन्होने 20 लाख रूपए की नकदी और स्टैंप बरामद किए।

sharry maan

आपको बता दें कि कंपनी पर आरोप है कि वो नकली दस्तावेज को बना कर युवाओं को विदेश भेजने की ठगी करती थी। शैरी मान से पुछताछ करने के कारण उनको पहले भी समन भेजा जा चुका है, पर वो पेश नहीं हुए थे जिस कारण उनको दूसरी बार समन भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *