लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह अमेरिका में हार्वर्ड विश्वविद्यालय के 15वें सम्मेलन में शामिल होगें।
इस सम्मेलन में कैप्टन ट्रांसफॉर्मेशन ऑफ पंजाब पॉलिटिक्स पर अपने विचार रखेंगे। बता दे कि कैप्टन ने इस सम्मेलन में शामिल होने के लिए अपनी सहमति तो दे दी है पर अभी पैनलिस्ट की सहमति आयोजकों तक नहीं पहुंची है।
इसके साथ ही कैप्टन को पैनल की विचार विमर्श में भी शामिल होना है। इस सम्मेलन में कारोबारी, सरकारी अधिकारी, कलाकारों के इलावा कई लोग एक साथ इक्कठे होगे। इस सम्मेलन में हिस्सा लेने वाले कैप्टन पहले पंजाब के मुख्यमंत्री होगे।


