संगरूर: करंट लगने से मजदूर की मौत, खेत को पानी देते वक्त हुआ हादसा

लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: संगरूर के गांव कालेरा में एक मजदूर की करंट लगने से मौत हो गयी है। जगतार सिंह नाम का ये मजदूर खेतों में…

लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: संगरूर के गांव कालेरा में एक मजदूर की करंट लगने से मौत हो गयी है। जगतार सिंह नाम का ये मजदूर खेतों में काम कर रहा था। खेत को पानी देने के लिए जैसे ही उसने ट्यूबवेल का बटन दबाया, उसे करंट लग गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

मृतक जगतार सिंह की उम्र 30 साल थी | पीछे वो चार बच्चे छोड़ गया है। घर में और कोई कमाने वाला नहीं है। परिवार ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *