लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: भारत सरकार ने संसद में 28 दिसबंर को तीन तलाक बिल को पेश किया। लोकसभा में कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने हंगामे के बीच बिल को लोकसभा में पेश किया। बिल का संसद में पेश होने पर जहाँ एक तरफ शिवसेना ने इसका समर्थन किया वहीं दूसरी और कांग्रेस ने इस पर सवाल उठाते हुए कहा कि तीन तलाक बिल में कुछ खामियां है, इसलिए बिल को स्थायी समिति को भेजना चाहिए।
वहीं, बिल पेश करते हुए कानून मंत्री ने कहा कि “ये किसी धर्म,परंपरा या प्रथा का सवाल नही है, बल्कि नारी के अधिकार और सम्मान का सवाल है” साथ ही उन्होंने पाकिस्तान, श्रीलंका, जॉर्डन, बांग्लादेश, अफगानिस्तान आदि मुस्लिम देशों का उदाहरण देते हुए कहा कि मुस्लिम देशों में तीन तलाक रद्द है दुनिया कहाँ पहुंच गयी और हम कहाँ है ?
फ़िलहाल अभी तो यह बिल संसद में पेश हुआ है देखना होगा कि यह कब तक संविधान में आता है और इससे मुस्लिम महिलाओं को कितना न्याय मिलता है।


