थप्पड़ कांड– महिला कांस्टेबल ने दर्ज करवाई आशा कुमारी के खिलाफ शिकायत, आशा ने राहुल के कहने पर मांगी माफी

लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: शिमला में सीनियर कांग्रेस विधायक आशा कुमारी ने गुस्से में आकर एक महिला कांस्टेबल को थप्पड़ मार कर विवादों में घिर गई है।…

लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: शिमला में सीनियर कांग्रेस विधायक आशा कुमारी ने गुस्से में आकर एक महिला कांस्टेबल को थप्पड़ मार कर विवादों में घिर गई है।

Asha kumari

महिला कांस्टेबल अपनी ड्यूटी को निभाते हुए भीड़ को काबू कर रही थी। इसी बीच आशा कुमारी ने उनको थप्पड़ मार दिया जिसकी जवाबी कारवाई करते हुए महिला कांस्टेबल ने भी थप्पड़ को जड़ते हुए अपना हिसाब चुकता कर लिया।

Asha kumari

इस घटना के बाद आशा कुमारी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के कहने पर माफी मांगते हुए कहा कि मुझे अपना धैर्य नही खोना चाहिए था पर मै उस महिला कांस्टेबल की मां की उम्र की हूं। उसने मुझे धक्का दिया और अपशब्द भी कहे थे।

Asha kumari

आपको बता दे कि महिला कांस्टेबल ने शिमला के सदर थाने में आशा कुमारी के खिलाफ धारा 186 के तहत केस दर्ज करवाया है। गौरतलब है कि इस थप्पड़ कांड के बाद आशा कुमारी की सोशल साइट पर निंदा हो रही है। सोशल साइट पर युजर्स का कहना है कि आशा कुमारी को इस तरह ऑन ड्यूटी पर तैनात महिला कांस्टेबल को थप्पड़ नहीं मारना चाहिए था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *