लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: भारत सरकार ने बिटकॉइन में निवेश करने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि अपने रिस्क पर ही बिटकॉइन पर पैसा लगाएं।
विदेश मंत्रालय ने चेतावनी देते हुए कहा कि बिटकॉइन पर निवेश करने के लिए सरकार या आरबीआई ने इसकी मंजूरी नहीं दी है। बिटकॉइन में निवेश करना जोखिम का विषय है।
क्योकि इसके पीछे ना तो कोई सम्पति है और ना ही कोई वास्तविक मुल्य है। बिटकॉइन में आए दिन उतार चढ़ाव आते रहते है। इसलिए इसकी तरफ कदम फूंक फूंक कर उठाना चाहिए। आपको बता दे कि सरकार ने निवेशकों को बिटकॉइन से दूर रहने की पहले से ही सलाह दी हुई है।


