जाधव के परिवार के साथ हुई बदसलूकी पर सरबजीत की बहन ने भी बताई आपबीती

लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: कुलभूषण जाधव के परिवारवालों के साथ हुई बदसलूकी को देखते हुए सरबजीत की बहन दलजीत कौर ने भी अपनी आपबीती बताई। दलजीत कौर…

लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: कुलभूषण जाधव के परिवारवालों के साथ हुई बदसलूकी को देखते हुए सरबजीत की बहन दलजीत कौर ने भी अपनी आपबीती बताई।

sarbjit dalbir

दलजीत कौर साल 2008 में सरबजीत की पत्नी और उनकी बेटियों के साथ पाकिस्तान सरबजीत से मिलने गई थी। पाकिस्तान में पहुंचते ही उनके साथ बदसलूकी शुरू हो गई थी। वहां की मीडिया ने भी उनके साथ गलत व्यवहार किया जिनको रोका नहीं गया था।

sarbjit dalbir

इतना ही नहीं सरबजीत को मिलने से पहले उनके बालों को भी खुलवाया गया। उन्होने गातरा पहना हुआ था जिसको उतरवा कर जूतों वाले स्थान पर रखा गया था। सरबजीत की पत्नी की बिंदी और सिंदूर को भी साफ किया गया।

kulbhushn

दलजीत कौर का कहना है कि उनको लगा था कि जाधव के परिवार वालों के साथ ऐसा कुछ नहीं होगा पर पाकिस्तान ने फिर से वही किया जो उन्होने सरबजीत के समय में किया था।

kulbhushn

पर इस बार पाकिस्तान ने जाधव से मुलाकात की तस्वीरों को जारी किया है। पर ऐसा उसने जानबुझ कर किया है क्योंकि वो बताना चाहता है कि हमने एक आतंकवादी को पकड़ा जिसकों उसके परिवारवालों से मिलने दिया जा रहा है। पाकिस्तान ने फिर भारत की संस्कृति और धार्मिक भावनाओं को चोट पहुंचाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *