रिलांयस Jio के मुकाबले BSNL ने उतारा 500 रुपए का फोन

लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: रिलायंस जिओ और एयरटेल के सस्ते फोन को टक्कर देने के लिए अब BSNL ने डीटेल डी 1 फीचर फोन लॉन्च किया है।…

लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: रिलायंस जिओ और एयरटेल के सस्ते फोन को टक्कर देने के लिए अब BSNL ने डीटेल डी 1 फीचर फोन लॉन्च किया है।

mobile

BSNL के इस फीचर फोन की कीमत महज 499 रू. है। इस फोन को मोबाइल निर्माता कंपनी डीटल की साझेदारी के साथ पेश किया है। कंपनी ने दावा किया है कि इस फोन में पहले रिचार्ज की बैधता 365 दिनों की होगी।

mobile

साथ ही इस फोन के साथ यूजर्स को 105 रु. का टॉकटाइम भी मिलेगा। इसके इलावा उनका ये भी कहना है कि डीटेल डी 1  सबसे सस्ता फोन है। इस फोन के माध्यम से BSNL से BSNL पर कॉल की दर 15 पैसे प्रति मिनट होगी। पर किसी और नेटवर्क पर कॉल दर 40 पैसे प्रति मिनट होगी।

mobile

बीएसएनएल के एक प्रवक्ता ने बताया कि यह सिंगल सिम फोन है जिसमें 650mAh की बैटरी लगी है। इसके अलावा इसमें टॉर्च लाइट, फोनबुक और एफएम रेडियो जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *