लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: आधार कार्ड आज हर सरकारी कार्य के लिए जरूरी है पर अब गैर-सरकारी कार्यों में भी इसकी आवश्यकता पड़ने लगी है।
सोशल साइट फेसबुक एक नए फीचर को टेस्ट कर रहा है, जिसके अनुसार फेसबुक पर नए अकांउट को बनाने से पहले आपको अपने आधार कार्ड पर लिखे नाम को बताना होगा।
इस नए फीचर के बारें में फेसबुक का कहना है कि आधार कार्ड़ वाला नाम डालने से आपके दोस्त आपको आसानी से खोज सकेंगे।
इसके इलावा अकांउट खोलने वाले सभी यूजर्स को ये नोटिफिकेशन नहीं दिखेगा, सिर्फ कुछ ही यूजर को इसका नोटिफिकेशन आएगा।
फेसबुक के मुताबिक इससे फेसबुक यूजर अपना असली नाम का इस्तेमाल करेंगे। साथ ही नकली आईडी बनाने वालों पर भी रोक लगेगी।




