लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: फिल्म ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ का पहला गाना आज रिलीज कर दिया गया है | फिल्म का पहला गाना ‘दिल चोरी साडा हो गया’ रिलीज हो गया है | ये सुपरहिट पंजाबी गाने का रीमिक्स है | इस गाने को करीब दो साल बाद वापसी कर रहे ‘यो यो हनी सिंह’ ने गाया है और रीमेक किया है |इसके अलावा इस गाने को रीमेक और लीरिक्स यो यो हनी सिंह ने किया है |
फिल्म के प्रोड्यूसर भूषण कुमार का कहना है, “आप हनी सिंह के टैलेंट पर शक नहीं कर सकते हैं । उन्हें वापसी करने के लिए सिर्फ थोड़ा समय चाहिए । हमें खुशी है कि ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ उनका लॉन्चपैड बनी है | मुझे इसमें कोई ताज्जुब नहीं होगा जब फिल्म के ये दोनों गाने चार्टबस्टर बन जाएंगे |” इस गाने में शादी का पूरी फील है, और हनी सिंह का जबरदस्त रैप है । उनके फैन्स के लिए यह गाना किसी ट्रीट से कम नहीं है । फिल्म के राइटर-डायरेक्टर लव रंजन हैं । ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ 9 फरवरी को रिलीज हो रही है ।
यो यो हनी सिंह इज़ बैक
Watch New Video Song

