लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: शिरोमणि अकाली दल के प्रधान और पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल ने घोषणा की है कि पटियाला के समूचे अकाली उम्मीदवारों के लिए वो खुद लड़ेंगे जो निगम चुनावों के दौरान कांग्रेस की धक्केशाही का शिकार हुए थे।
इसके लिए वकीलों के 5 सदस्यों का पैनल तैयार किया गया है जो सारे धक्केंशाही के केसों पर चर्चा करके हाईकोर्ट में पैरवी करेगे। सुरजीत सिंह रखड़ा और सुखबीर बादल ने निगम चुनावों में उतरे अकाली उम्मीदवारों के दुख सुनने के बाद ये फैसला लिया है।
इसके इलावा सुखबीर बादल ने ये भी कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को अपने शहर में ही करारी हार दिख रही थी जिस कारण उन्होंने अकाली दल और भाजपा की तरफ से खड़े किए उम्मीदवारों के साथ धक्केशाही की है।


