हिमाचल में आज से जयराम राज, जयराम ठाकुर ने 18वें सीएम की शपथ ली

लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: गुजरात के बाद अब हिमाचल प्रदेश में भी नई सरकार ने शपथ ले ली है | जयराम ठाकुर ने राज्य के 18वें मुख्यमंत्री…

लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: गुजरात के बाद अब हिमाचल प्रदेश में भी नई सरकार ने शपथ ले ली है | जयराम ठाकुर ने राज्य के 18वें मुख्यमंत्री के पद की शपथ ली | इस दौरान कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, लालकृष्ण आडवाणी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ समेत कई दिग्गज शामिल हुए |

जयराम ठाकुर के इलावा 11 मंत्रियों ने भी पद और गोपनियता की शपथ ली जिनमें महेन्द्र सिंह, सुरेश भारद्वाज, अनिल शर्मा, सरवीण चौधरी, राम लाल मार्कंड, विपीन सिंह परमार, वीरेन्द्र कंवर, विक्रम सिंह, गोविंद सिंह और राजीव सहजल का नाम शामिल है | आपको बता दें कि 18 दिसंबर को आए नतीजों में 68 विधानसभा सीटों में से बीजेपी को 44, कांग्रेस को 21 सीटें मिली थीं | बीजेपी को बहुमत मिला, लेकिन सीएम उम्मीदवार प्रेम कुमार धूमल चुनाव हार गए जिसके बाद जयराम ठाकुर के नाम पर फैसला हुआ |

 हिमाचल में आज से जयराम राज

जयराम ठाकुर ने 18वें सीएम की शपथ ली

11 मंत्रियों ने भी ली पद और गोपनियता की शपथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *