लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: लाहौर जेल में मारे गए बहुचर्चित भारती कैदी सरबजीत सिंह की बहन दलबीर कौर ने कुलभूषण जाधव की अपनी पत्नी और मां के साथ हुई मुलाकात के दौरान बनाई गई शीशे के दीवार की निंदा की है।
दलबीर कौर ने इसको पाकिस्तान के द्धारा किया गया मज़ाक और नाटक कहा है। दलबीर कौर का कहना है कि इस मुलाकात के दौरान मानवता को ध्यान में नहीं रखा गया है। जाधव और उसके परिवारवालों से मुलाकात के दौरान इतनी सख्त पाबंदी और शीशे की दीवार को क्या कहा जा सकता है।
इसके इलावा उन्होने ये भी कहा कि मै समझ सकती हूं कि जाधव की मां और पत्नी क्या सोच कर वहां गए होगें। पाकिस्तान ने जाधव के परिवार और देश के साथ मजाक किया है।
आपको बता दे कि दलजीत ने भी अपने भाई सरबजीत की रिहाई के लिए लंबी लड़ाई लड़ी थी। फिर भी उसका भाई वापिस अपने देश नहीं आ सका।
पाकिस्तान की जेल में बंद कुलभूषण जाधव की पत्नी और मां से मुलाकात करवाई गई थी। जिसको पाकिस्तान में फांसी की सज़ा सुना दी गई है।




