लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: पाकिस्तान में कैद कुलभूषण जाधव ने अपनी पत्नी और मां के साथ पाकिस्तान में मुलाकात की। इस मुलाकात के लिए 30 मिनट का समय़ दिया गया था।
बता दें कि भारत ने इस मुलाकात के लिए पाकिस्तान के सामने तीन शर्त रखी थी। इन शर्तो में एक शर्त ये भी थी कि पाकिस्तान के अधिकारी कुलभूषण के परिवारवालों से किसी भी तरह की कोई भी पुछताछ नहीं करेंगे।
जिसको पाकिस्तान ने स्वीकारा था। इसके बाद ही भारत ने मुलाकात के लिए हरी झंडी दिखाई थी। भारतीय अधिकारियों का कहना है कि पाकिस्तान कुलभूषण को मारना चाहता है इसके लिए वो किसी भी तरीके का इस्तेमाल कर सकता है।
ये भी कहां जा रहा है कि इस मुलाकात के बाद पाकिस्तान कुलभूषण को फांसी भी दे सकता है। आपको बता दे कि कुलभूषण पर पाकिस्तान ने जासूसी के आरोप के कारण उसको जेल में बंद किया गया है।
एकतरफा सुनवाई करके उनको फांसी की भी सज़ा सुना दी गई है।
https://www.facebook.com/LivingIndiaNewschannel/videos/1005461132967713/




