नाभा: कैबिनेट मंत्री साधू सिंह धर्मसोत के आवास का घेराव

लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: एसबीसी कैटेगरी के बच्चों को वजीफे और वर्दिया ना मिलने के मुद्दे पर अब पंजाब सरकार घिरती नजर आ रही है। नाभा में…

लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: एसबीसी कैटेगरी के बच्चों को वजीफे और वर्दिया ना मिलने के मुद्दे पर अब पंजाब सरकार घिरती नजर आ रही है। नाभा में साधु सिंह धर्मसोत के आवास को घेरा गया, उनके खिलाफ नारेबाजी की गई। इतना ही नहीं विरोधी दलों ने भी सरकार पर सवाल उठाये और आरोप लगाया कि सरकार ने पैसों को कहीं और खर्च कर दिया।

पंजाब में एस सी / बी सी क्षेणी के बच्चो को वजीफ़े , वर्दिया और कर्मचारियों की मांगे पूरी ना होने के विरोध में नाभा में कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत के आवास का घेराव किया गया | इस दौरान इन प्रदर्शनकारियो ने जमकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अल्टीमेटम जारी किया कि अगर 28 दिसंबर तक उनकी मांगो को पूरा नहीं किया गया तो वह पटियाला में कैप्टन अमरिंदर सिंह के आवास का भी घेराव करेंगे |

हालांकि इस मामले में केंद्रीय मंत्री विजय सांपला भी पंजाब सरकार पर 115 करोड़ के हेरफेर का आरोप लगा चुके है | जिसपर कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत का कहना था कि पैसा सरकार के पास है लेकिन अभी ऑडिट करवा रही है और ऑडिट के बाद ही इसे जारी किया जायेगा |

बहरहाल केंद्रीय मंत्री के तंज और कर्मचारियों व् अभिभावकों के प्रदर्शन के बाद सरकार अब सकते में आती नजर आ रही है देखना यही होगा की कबतक सरकार ऑडिट के बाद इस राशि को जारी करती है और इस ऑडिट में क्या कुछ निकल कर सामने आता है |

Watch Video

https://youtu.be/qOoY7qMKNXw

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *