लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: बिहार के 21 साल पुराने चारा घोटाला मामले में सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है। इस घोटाले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव जहां दोषी करार दिए गए हैं, वहीं डॉ. जगन्नाथ मिश्र सहित 7 लोगो को बरी कर दिया गया है।
आपको बता दें कि जेल ले जाने के लिए पुलिस ने लालू को हिरासत में ले लिया है। लालू की सजा का ऐलान 3 जनवरी 2018 को होगा। पुलिस के द्धारा लालू की 1990 के बाद की सारी संम्पति को जब्त कर लिया जाएगा।
1989 के बाद बिहार की सत्ता में लालू के आने के बाद बिहार सरकार का पशुपालन विभाग भ्रष्टाचार का दूसरा नाम बन गया था। भारत के तत्कालीन नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक टीएन चतुर्वेदी ने कहा था कि बिहार राजस्व विभाग के हर महीने के अकाउंटिंग में हमेशा देरी होती थी।
बीजेपी नेता सरयू राय, सुशील मोदी और शिवानंद तिवारी ने 1994 में बिहार विधानसभा में यह मामला उठाया था. तीनों नेताओं ने इस मामले में कई दस्तावेज भी पेश किए थे। इसके बाद वित्त सचिव विजय शंकर दुबे ने जिले के विभिन्न विभागों में जांच के आदेश दिए थे। इस घोटाले की वजह से लालू यादव को सीएम पद से इस्तीफा देना पड़ा था।



