लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के खिलाफ वाल्मीकि समाज के पदाधिकारियों ने रोष प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने उनके खिलाफ नारेबाजी के दौरान उनका पुतला भी फूंका। वाल्मीकि समाज के लोगो का कहना है कि सलमान और शिल्पा ने आपत्तिजनक शब्दों के द्धारा उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।
बता दें कि शिल्पा शेट्टी और सलमान खान की एक वीडियों वायरल हो रही है जिसमें दोनो ने वाल्मिकि समाज को आपत्तिजनक शब्द कहे है।
जिस कारण उनके खिलाफ मामला भी दर्ज करवाया गया है। वही पुलिस ने मामले को दर्ज कर लिया है और इस मामले पर कारवाई की जाएगी।



