Video: विराट-अनुष्का की रिप्सेप्शन पार्टी में Narendra Modi । Gurdas Maan के साथ थिरके #Viruskha

लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: विराट-अनुष्का की रिप्सेप्शन पार्टी में पहुंचे पीएम मोदी । गुरदास मान के साथ थिरके अनुष्का-विराट | टीम इंडिया के कप्तान विराट और एक्ट्रेस…

लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: विराट-अनुष्का की रिप्सेप्शन पार्टी में पहुंचे पीएम मोदी । गुरदास मान के साथ थिरके अनुष्का-विराट | टीम इंडिया के कप्तान विराट और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का पहला वेडिंग रिसेप्शन बुधवार रात को दिल्ली में हुआ। फंक्शन दिल्ली के ताज डिप्लोमैटिक एन्क्लेव के दरबार हॉल में हुआ। इस फंक्शन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचे। उनके अलावा वित्त मंत्री अरुण जेटली ने भी यहां पहुंचकर नए जोड़े को बधाई दी। फंक्शन शुरू होने से पहले न्यूली मैरिड कपल ने मीडिया के सामने आकर फोटो खिंचवाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी रिसेप्शन में पहुंचकर विराट-अनुष्का को बधाई दी। इस दौरान वे ग्रे कलर का सफारी सूट पहनकर फंक्शन में पहुंचे।  इस फंक्शन के लिए विराट-अनुष्का ब्लैक-रेड के कॉम्बिनेशन में दिखे। विराट ने जहां ब्लैक कलर की शेरवानी पहनी थी, वहीं अनुष्का शर्मा रेड-गोल्डन कलर की बनारसी साड़ी में दिखीं।  दूसरा रिसेप्शन 26 दिसंबर को मुंबई में होगा। इसमें बॉलीवुड और क्रिकेट वर्ल्ड की कई हस्तियों के पहुंचने की उम्मीद है। मुंबई में होने वाले रिसेप्शन में सचिन तेंडुलकर, युवराज सिंह, हरभजन सिंह, रोहित शर्मा, महेंद्र सिंह धोनी शामिल हो सकते हैं। वहीं बॉलीवुड से आदित्य चोपड़ा, रानी मुखर्जी, अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, अमिर खान और सलमान खान के पहुंचने की संभावना है।

अनुष्का विराट के साथ ही साउथ अफ्रीका जाएंगी। वहां विराट साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले दौरे की तैयारी में टीम इंडिया के साथ जुटेंगे। विराट और अनुष्का इसी महीने वर्ली में सी-फेसिंग फ्लैट में शिफ्ट हो जाएंगे।

विराट अनुष्का ने दी वेडिंग रिसेप्शन

पीएम मोदी भी रिसेप्शन में हुए शामिल

विराट के साथ साउथ अफ्रीका जाएंगी अनुष्का

दिल्ली के बाद मुंबई में होगा रिसेप्शन

Watch Video

https://youtu.be/viBTE8ag6Aw

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *