लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: ट्रेन में सफर करने वाले लोगो को ट्रेन के नियमों के बारें में ज्यादा जानकारी नहीं होती है। जिस कारण वो अपनी ट्रेन की यात्रा से वंचित रह जाते है।
आपको बता दे कि ट्रेन के नियमों में से ऐसे दो नियम है जिससे आप बेफिक्र हो कर अपनी ट्रेन की यात्रा कर सकते है। यदि आपकी ट्रेन छूट जाती है और आपकी रिजर्वेशन हुई पड़ी है तो आप अपनी सीट पर अगले स्टेशन पर पहुंच कर बैठ सकते है।
इसके इलावा ट्रेन के छूट जाने पर TDR फाईल कर सकते हैं जिससे आपको 50 फीसदी राशि का रिफंड मिल जाएगा। इसके इलावा यदि आपकी टिकट खो जाती है तो आप फिर भी सफर कर सकते हो।
इसके लिए आपको अपने सफर के शुरु होने से पहले स्टेशन के चीफ रिज़र्वेशन सुपरवाइज़र को डुप्लीकेट टिकट को जारी करने के लिए एप्लीकेशन देनी होगी और अपना पहचान पत्र को लगाना होगा। इसके साथ आप अपनी यात्रा पूरी कर सकते है।



