लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: गैंगस्टर विक्की गौंडर ने सोशल मीडिया पर पंजाब पुलिस और पंजाब सरकार पर हमला बोला है।
विक्की गौंडर ने सीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब सरकार ने चुनावों के समय में जो वायदे किए थे उसको अभी तक पूरा नहीं किया है।
इसके इलावा उसने ये भी कहा कि इनसे राज्य चलाया नहीं जा रहा है और तब भी लोग इनको वोट दे रहे है। वही दूसरी तरफ प्रकाश सिंह बादल को लेकर उसने कहा कि मै उनका सम्मान करता हूं।
उसने मेरी यही विनती है वो प्रभदीप की पत्नी को इंसाफ दिलवाए। आपको बता दे कि विक्की गौंडर के कई करीबी पुलिस के हत्थे चढ़ चुके हैं और पुलिस के द्धारा विक्की गौंडर की तलाश की जा रही है।



