मंदिर में मत्था टेकने गई नाबालिग से पुजारी ने की छेड़छाड़, CCTV में कैद

लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क हरियाणा में आए दिन कोई न कोई ऐसी वारदात सामने आ रही है , जिसके बाद पुराने अपराध भी छोटे नजर आ रहे…

लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क हरियाणा में आए दिन कोई न कोई ऐसी वारदात सामने आ रही है , जिसके बाद पुराने अपराध भी छोटे नजर आ रहे है. हरियाणा में क्राइम ग्राफ में लगातार इजाफा हो रहा है और अबकी बार जो हुआ उसने इंसान की मानसिकता को एक बार फिर से सवालों के कटघरे में लाकर खड़ा कर दिया है । क्योंकि शायद भगवान की चौखट पर जो दिन-रात राधे-राधे करता था । उस पर हवस का हैवान इतना हावी हो गया । कि कुछ लम्हों के लिए वो समाज को ताक पर रख बैठा । उस हवस के पुजारी के दिमाग में शायद यही था कि उसे कोई नहीं देख रहा । शायद वो भूल गया कि उपर बाला उसे देख रहा है. चाहे उसे भगवान कह लो या फिर सीसीटीवी जिसके पास पूरी वारदात का रिकोर्ड था ।

भगवान के घर उसके दर , सभी मोह, लोभ, अंहकार, का त्याग करने के लिए जाते है । लेकिन कलयुग ने शायद अपना कारनामा धीरे-धीरे दिखाना शुरु कर दिया है । और आज समाज में उसके नाम के दाम तो लगते हीं है ।कई बार उसके घर पर चोरी की वारदात की खबरें भी आती है, लेकिन अब
समाज में कौन शैतान, कौन इंसान

कैसे करें पहचान

किसके मन में मैल, कौन है हैवान

जी हां- कैसे पहचान की जाए ! कि किसके दिल में मैल है और यही पहचान कर पाना मुश्किल है । क्योंकि अब चोला डाल कर मंदिर में बैठे साध भी फसाद करते नजर आ रहे हैं ।

भगवान का घर हुआ शर्मसार !
पुजारी ने की नाबलिग से मंदिर में छेड़छाड़ !

मामला यमुनानगर के आईटीआई स्थित मॉडर्न कॉलोनी के गिरी मंदिर का है .जहाँ माथा टेकने गयी एक 12 साल की नाबलिग छात्रा से मंदिर के पुजारी ने छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें की ! जिससे यह तो साफ है कि मंदिर के पुजारी का शायद मानसिक संतुलन सही नहीं था , जिसे यह तक याद नहीं रहा की मंदिर में लगे सीसीटीवी में उसकी सारी की सारी काली करतूत कैद हो रही है ।

जहां जाते हैं लेकर आस
अब वहां भी नहीं सुरक्षा न आस

जी हां अब इस बात औऱ घटना के बाद शायद बच्चियों को मंदिर में जाने से भी असुरक्षा महसुस हो । बता दे कि पुजारी की हरकत का शिकार हुई बच्ची ने सारी की सारी आपबीती नम आंखों से परिजनों को बताई । जिसके बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया और मंदिर पर ताला जड़ दिया !

बच्ची से हुई छेड़छाड़ के बाद परिजनों का गुस्सा गर्मी के दिनों में जंगल में लगी आग तरह भड़क गया औऱ पूरा इलाका पुजारी के विरोध में स्वर उंचे करते हुए उचित कार्रवाई की मांग करने लगा ।

मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में भी पुजारी की गन्दी नियत साफ झलकती हुई नज़र आ रही है । लेकिन पुजारी ने यहां भी अपने शातिर दिमाग से काम लिया और सीसीटीवी फुटेज से बचते हुए साइड पर लेजाकर इस छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया ! फुटेज में दिखाई दे रहा है कि पुजारी पहले उठ कर नाबलिग बच्ची के पीछे पीछे जाता है फिर बात करता है और फिर कैमरो से ओझल होता हुआ ये सब करता है और फिर पीछे पीछे जाता है बच्ची तेज़ी से बाहर की और जा रही है !

पीड़िता के माता पिता ने बताया की रोज की तरह स्कूल के लिए तैयार होके बच्ची मंदिर गयी थी । वहाँ मंदिर में पुजारी उस समय पाठ कर रहा था पता नही उसके दिमाग मे आया उसने बच्ची के साथ अश्लील हरकतें की और उसके गुप्तांगों पर हाथ लगाए और उसे बोला कि अपने घरवालों को मत बताना ये सब कुछ मेरा है बच्ची रोते रोते मंदिर से घर आई पड़ोसियों ने भी देखा उसने पूरे मोहल्ले को भी यही बताया ! बच्ची के माँ बाप का ये कहना है कि आस्था के मंदिर में ऐसे काम करने वाले पुजारी को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए ताकि भविष्य में किसी और के बच्चे के साथ ऐसा न हो ! ऐसे पुजारी को पब्लिक के हाथों दिया जाए, बच्ची अभी भी रो रही है डरी सहमी हुई है ! वही ये पुजारी पहले कईयों के साथ ऐसी हरकतें कर चुका है!

वही इस पूरे मामले पर पुलिस जांच अधिकारी सतपाल सिंह ने बताया कि उन्हें आज एक शिकायत प्राप्त हुई है जिसमे बताया गया है कि उनकी बेटी के साथ मंदिर के पुजारी ने छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें की जिस शिकायत पर मंदिर के पुजारी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है बच्ची के परिजनों के बयान लिए जा रहे है और इस मामले में जो भी उचित कारवाई होगी वो की जाएगी! वही पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुजारी के खिलाफ एक महिला ने भी शिकायत दी है उस पर कारवाई की जाएगी !

ऐसी घटनाओं के सामने आने के बाद यही सवाल यही सवाल उठता है कि बेटिया आखिर कहा सुरक्षित है जब लोगो को धर्म की राह पर आगे बढ़ने की सीख देने वाले भगवान के घर मे बैठे पुजारी ही ऐसा करेंगे!

Watch Video

https://youtu.be/Hs7wsdyzDFU

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *