लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: पाकिस्तान में सिखों को सरकारी अधिकारी के द्धारा धर्म परिवर्तन करने के लिए मज़बूर किया जा रहा था।
इस मामले को लेकर सुखबीर सिंह बादल की अगुवाई में शिरोमणी अकाली दल के बड़े नेता पाकिस्तान के उच्च कमिश्नर सोहेल महमूद के साथ मिले।
इस दौरान पाकिस्तान के अधिकारी ने कहा कि सिखो के साथ ऐसा व्यवहार नहीं किया जाएगा। वो सारी स्थिति का ज़ायजा लेंगे।
इस मीटिंग में सरदार बलविंदर सिंह पुंडीर, सरदार मंजीत सिंह जीके, त्रिलोचन सिंह आदि मौजूद थे।



