लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: पंजाब में शादियों का माहौल बना हुआ है और इन शादियों में भारी मात्रा में खर्चा भी किया जा रहा है पर 13 दिसंबर को मोहाली के गांव सुहाली में बिना दहेज के 11 लोगो की शादी हुई औऱ इन शादियों में बिल्कुल भी फालतू खर्चा नहीं किया गया।
इस सामुहिक शादी में गुललीन सिंह और जसप्रीत कौर की भी शादी हुई है जिनका मानना है कि वो अपनी शादी में होने वाला फालतू खर्चे से परिवारवालों को परेशान नहीं करेगे।
गुललीन अपनी शादी में किए जाने वाले खर्च को अपने बिजनेस के फायदें में लगाएगें। जिससे उनको और उनकी संस्था को फायदा हो।
आपको बता दे कि दूल्हा गुललीन सिंह औऱ दूल्हन जसप्रीत कौर के परिवार का नाम नई सोच नई पुलांघ नाम की संस्था के साथ जुड़ा हुआ है जो कर्ज में डूब रहे ग्रमीण लोगो को बचाने के लिए विभिन्न तरह के प्रोग्राम करवाते है और उनको जागरुक करते है।
संस्था से जुड़े लोगो का कहना है कि कर्जों से बचने के लिए सामाजिक प्रोग्रामों पर खर्चा कम करना चाहिए।




