लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: कश्मीर के शोपियां जिले में मंगलवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर हो गए। शोपियां जिले के बटमुरान गांव में सोमवार शाम को मुठभेड़ उस समय शुरू हो गई | जब राष्ट्रीय राइफल्स और विशेष अभियान समूह के जवानों ने खुफिया सूचना के आधार पर एक घर को चारों ओर से घेर लिया। सूत्रों के मुताबिक, एक घर में दो से तीन आतंकवादी छिपे थे। मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर हो गए जबकि एक जवान को हल्की चोटें आई हैं। जिस घर में आतंकवादी छिपे थे | उसे मुठभेड़ के दौरान नष्ट कर दिया गया। पुलिस का कहना है, “अभियान अभी जारी है।
शोपियां में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़
मुठभेड़ मारे गए दो आंतकी

