वॉशिंगटन- पहली यात्रा में पटरी से उतरी ट्रेन, 6 लोगों की मौत, 77 लोग घायल

लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: अमेरिका के वाशिंगटन के ड्यूपॉन्ट के पास अपनी पहली यात्रा में एमट्रैक पैसेंजर सोमवार की सुबह पटरी से उतर गई। इस हादसे में…

लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: अमेरिका के वाशिंगटन के ड्यूपॉन्ट के पास अपनी पहली यात्रा में एमट्रैक पैसेंजर सोमवार की सुबह पटरी से उतर गई। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। जबकि करीब 77 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है।

train crash

चश्मदीदों के मुताबिक यह ट्रेन पटरी से उतर कर कई कारों और ट्रकों को टक्कर मारते हादसे का शिकार हुई। ऐसा बताया जा रहा है कि ट्रेन में सवार कई लोग हताहत हुए हैं। लेकिन सड़क पर मौजूद गाड़ियों में सवार यात्री सुरक्षित हैं।

 train crash

राष्ट्रपति ट्रंप ने इस हादसे पर दु:ख जताया है।

tweet

ट्रंप ने ट्वीट कर कहा कि ड्यूपॉन्ट, वाशिंगटन में ट्रेन दुर्घटना में शिकार सभी लोगों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। हम इस हादसे पर व्हाइट हाउस से नजर बनाए हुए हैं। फिलहाल पुलिस द्धारा हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *