Online Desk: इनेलो नेता प्रतिपक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला ने आज रेवाड़ी जिले के कोसली हलके में विभिन्न गांव में जन जागरण अभियान के तहत कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया! कार्यकर्ता सम्मेलन करने का मुख्य उद्देश्य हरियाणा में एसवाईएल का पानी को लाना है. इनेलो नेता ने आज कोसली हलके के गांव मस्तापुर ,सुर्खपुर , बेरली ,लुहाना गांव में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया जहां लोगों को संबोधित करते हुए श्री चौटाला ने कहा कि बीजेपी सरकार केवल जुमलों की सरकार है
जिसने अपने झूठे वादों से हरियाणा की भोली-भाली जनता को लूटा है 15 लाख रुपए खाते में डालने के नाम पर लोगों की वोट लूटने का काम किया. यही नहीं किसानों को स्वामीनाथन की रिपोर्ट लागू करने के नाम पर ठगा, बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता व नौकरी के नाम पर ठगा. यही नहीं व्यापारियों को सुरक्षा का वादा तो किया लेकिन सुरक्षा प्रदान करने की बजाय जनता पर और व्यापारियों पर जीएसटी का बोझ डाल दिया! श्री चौटाला ने बीजेपी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद भी आज तक दक्षिण हरियाणा को एसवाईएल का पानी नहीं मिला! इसके लिए एक बार फिर बड़ा आंदोलन करना होगा. जिसके लिए 7 मार्च को रामलीला मैदान दिल्ली में विशाल रैली होगी जिसका मकसद केवल और केवल एसवाईएल का पानी लाना होगा और BJP को उसके चुनावी वादे याद दिला कर उनको पूरा करना होगा! कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए श्री चौटाला ने कहा कि फूट के कारण ये पार्टी गर्त में चली गयी कोई वो दिन दूर नही जब कांग्रेस का वजूद हरियाणा से खत्म हो जायेगा! कार्यक्रम की अध्यक्षता इनेलो के जिला प्रधान डॉक्टर राजपाल यादव ने की !इस अवसर पर विभिन्न गाँवो के सैकड़ों साथियों ने इनेलो पार्टी में अपनी आस्था जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की !कार्यक्रम में इनेलो के पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह ,लीगल सेल के प्रदेशाध्यक्ष जसबीर सिंह ढिल्लों, प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील चौधरी जी विशेष रूप से उपस्थित रहे! कार्यक्रम में उप जिला प्रमुख व कोसली हल्का का प्रधान जगफूल यादव ने सभी का धन्यवाद किया! अवसर पर इनेलो नेता सुभाष गर्ग,वरिष्ठ नेता रामफल कोसलिया, युवा प्रधान किरण पाल यादव महिला प्रधान कमला शर्मा, जगदीश प्रसाद डहीनवाल, वरुण गांधी ,सेठ घमंडी लाल, रामअवतार जांगड़ा ,धर्मपाल देशवाल ,सुबे सिंह प्रजापत, सत्येंद्र झाबुआ ,यशवीर कोसली राजू चौधरी, रणधीर सिंह अकबरपुर ,विनोद शर्मा, बी डी यादव ,मनवीर लांबा ,जिला प्रवक्ता एडवोकेट रजवंत सिंह डहीनवाल सहित सैकड़ों की संख्या में इनेलो कार्यकर्ता उपस्थित रहे |

