बार-बार हारकर कांग्रेस हो गई है पागल- हरियाणा कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल

लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने गुजरात और हिमाचल में जीत पर दोनों राज्यों की जनता को बधाई दी है. उन्होंने कहा…

लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने गुजरात और हिमाचल में जीत पर दोनों राज्यों की जनता को बधाई दी है. उन्होंने कहा कि दोनों प्रदेशों की जनता ने जातिवाद और नकारात्मक प्रचार की राजनीति को हराने और विकास की राजनीति को जिताने का काम किया है. इसके लिए गुजरात और हिमाचल प्रदेश की जनता का आभार.

vipul goyal

चुनाव के दौरान राहुल गांधी के विकास के पागल होने वाले बयान पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि विकास पागल नहीं हुआ है. बल्कि गुजरात और हिमाचल की जनता ने कांग्रेस को बार-बार हराकर ये साबित कर दिया है विपक्ष पागल हो गया है. जो हार स्वीकार करने की बजाय ईवीएम और देश की संवैधानिक संस्था चुनाव आयोग को टारगेट करने में जुट जाता है.

लिविंग इंडिया न्यूज से खास बातचीत में कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आज देश की जनता को झूठ और फरेब की राजनीति स्वीकार नहीं है. देश की जनता पीएम मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह जी के सुशासन और विकास की राजनीति को अपना रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *