गुजरात चुनाव: बीजेपी की जीत पक्की बस ऐलान होना बाकी, सीएम विजय रुपाणी चुनाव जीते

Online Desk: गुजरात विधानसभा चुनाव के 182 सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना जारी है। मतगणना के परिणाम और रुझान भी आने शुरू हो…

Online Desk: गुजरात विधानसभा चुनाव के 182 सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना जारी है। मतगणना के परिणाम और रुझान भी आने शुरू हो चुके हैं। सभी 182 सीटों के रुझान आ चुके हैं। रुझानों में बीजेपी 107 सीटों के साथ बहुमत के आंकड़े को पार कर चुकी है। कांग्रेस 71 सीटों पर आगे है। राज्य के सीएम विजय रुपाणी राजकोट पश्चिम से चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने 25 हजार से ज्यादा मतों से जीत दर्ज की। राज्य में 9 दिसंबर और 14 दिसंबर को हुए दो चरणों मतदान हुआ था। राज्य की 182 सीटों पर 2.97 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। गुजरात में बहुमत का आंकड़ा 92 है।

गुजरात चुनाव 2017 नतीजे

पार्टी बढ़त जीत कुल
बीजेपी 93 10 103
कांग्रेस 73 03 76
अन्य 03 00 03

इस बीच गुजरात चुनाव का पहला नतीजा बीजेपी के पक्ष में गया है। अहमदाबाद जिले की एलिस ब्रिज सीट से बीजेपी जीत गई है। बीजेपी उम्मीदवार राकेश साह 70 हजार वोटों से जीते। बीजेपी इस सीट पर आजतक नहीं हारी है और इस जीत के साथ उसने अपना रेकॉर्ड कायम रखा। एक अन्य नतीजे में अहमदाबाद के जमालपुर सीट से कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। कांग्रेस के इमरान ने इस सीट पर जीत दर्ज की है। मेहसाणा से डेप्युटी सीएम नितिन पटेल आगे चल रहे हैं। बता दें कि बीजेपी पिछले 22 सालों से राज्य की सत्ता में काबिज है।

रुझानों के अनुसार गुजरात में गावों में पिछड़ती दिख रही है, लेकिन शहरों में 46 पर बीजेपी को बढ़त। 25 सीटों पर कांग्रेस आगे। दक्षिण गुजरात में बीजेपी को 24 सीटों पर बढ़त। कांग्रेस को 11 सीटों पर बढ़त। अन्य का नहीं खुला खाता। मध्य गुजरात में बीजेपी को मिली जोरदार बढ़त और 36 पर आगे, कांग्रेस को 25 पर बढ़त।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *