लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी जितनी चर्चा में थी अब उनका हनीमून भी काफी चर्चा में है। अपनी शादी के बाद अनुष्का शर्मा ने अपने हनीमून की एक तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर किया था जिसके बाद ये लग रहा था कि दोनो रोम में है।
आपको बता दें कि खबरें ये आ रही थी विराट और अनुष्का अपना हनीमून मनाने रोम गए हुए पर वो दोनो रोम में नहीं बल्कि फिनलैंड में है। य़े बात अनुष्का द्धारा पोस्ट की गई तस्वीर से साफ पता चल रहा है।
इस तस्वीर में विराट ने जो टोपी पहन रखी है,उस पर luxury action लिखा हुआ है। दरअसल luxury action फिनलैंड की टूर एजेंसी है। जिससे ये बात साबित हो रही है कि दोनो रोम में नहीं बल्कि फिनलैंड में हनीमून मना रहे है।


