ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: मोहाली: पहले मैच में फिस्सडी रहने के बाद, भारत ने श्रीलंका पर 141 रनो की बड़ी जीत हासिल की है | साथ ही बल्लेबाजी के कारण आलोचना का शिकार बने रोहित शर्मा की टीम इंडिया ने मोहाली के दूसरे वनडे में रनों का अंबार लगा दिया । बल्लेबाजों के इस जबर्दस्त प्रदर्शन की बदौलत दूसरे वनडे में आज श्रीलंका को 141 रन के बड़े अंतर से हराकर सीरीज 1-1 से बराबर कर ली । टीम इंडिया के इस शानदार प्रदर्शन की अगुवाई खुद कप्तान रोहित शर्मा ने की जिन्होंने इतिहास रचते हुए वनडे में अपना तीसरा दोहरा शतक लगाया ।
रोहित ने 153 गेंदों पर 13 चौकों और 12 छक्कों की मदद से नाबाद 208 रन बनाए । नवोदित श्रेयस अय्यर ने 88 और शिखर धवन ने 68 रन का योगदान दिया । बल्लेबाजों की इस तिकड़ी के प्रदर्शन की दम पर भारतीय टीम ने 50 ओवर्स में चार विकेट पर 392 रन बनाए ।

जवाब में श्रीलंका टीम कभी भी मैच जीतती नजर नहीं आई । पूरी टीम 50 ओवर में आठ विकेट खोकर 251 रन ही बना पाई । एंजेलो मैथ्यूज ने नाबाद 111 रन की पारी खेली लेकिन दूसरे छोर से विकेट लगातार गिरते रहे ।
मोहाली वनडे में भारत की बड़ी जीत भारत ने श्रीलंका को 144 रन से हराया
वनडे कॅरियर में रोहित शर्मा का तीसरा दोहरा शतक
3 मैचों के सीराज़ फिलहाल 1 1 से बराबर
रोहित शर्मा ने 153 गेंदों में नाबाद 208 रन बनाए


