ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: दिल्ली से आस्ट्रेलिया गैर मान्यता प्राप्त पैसिफिक स्कूली खेलों में हिस्सा लेने गई 15 साल की लड़की फुटबॉलर की एडीलेड के समुद्र में डूबने के कारण उसकी मौत हो गई है।
भारतीय स्कूल खेल एसोसिएशन के अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि नितिशा नेगी नाम की भारतीय खिलाड़ी उनके पांच भारतीय फुटबॉलर टीम में शामिल थी।
वो इस खेल में आए और खिलाड़ियों के साथ समुद्र के किनारे घुमने गई थी।
सेल्फी लेने के कारण ये लड़कियां पीछे से आती समुद्र की लहरें देख ना सकी जिस कारण सभी लड़कियाँ लहरों के साथ ही बह गई इनमें से चार लड़कियों को बचा लिया गया पर नितिशा की मौत हो गई।
बता दें कि आस्ट्रेलिया के अधिकारिय़ों ने महिला खिलाड़ी की लाश बरामद कर ली है।




