ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: भारतीय टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के दादा की लाश साबरमती नदी से मिली है।
मौके पर पहुंची पुलिस का कहना है कि उनको नदी में से एक बुर्जुग व्यक्ति की लाश के मिलने की सुचना मिली थी। इसके इलावा उनको लाश के पास से मतदाता पत्र भी मिला था।
पुलिस के द्धारा जांच पड़ताल करने के बाद पता चला कि मृतक संतोख सिंह गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का दादा है और वो दो दिन से घर से लापता थे।
संतोख सिंह की घर से लापता होने की खबर उनकी बेटी ने करवाई थी। उनकी बेटी का कहना है कि वो काफी दिनो से अपने पोते से मिलने के लिए तरस रहे थे। क्योकि जसप्रीत बुमराह की मां उनको अपने बेटे से मिलने नही देती थी जिस कारण वो उत्तराखंड से अहमदाबाद आए थे।



