ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: तेजाबी हमले का शिकार हुई पीडित लड़की ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को ट्वीट करके इस हमले के आरोपी को वापस भारत में लाने की गुहार लगाई है।
आपको बता दें कि पीडित लड़की जब 19 साल की थी तब उस पर तीन बाइक सवार लड़को ने तेजाब के साथ हमला किया था।
इस हमले को अंजाम देने वाले दो आरोपी जेल में अपनी दस-दस साल की सजा काट रहे है पर तीसरा आरोपी नाबालिग होने की वजह से तीन महिने की सजा काट कर विदेश भाग गया। जिस कारण पीडित लड़की ने उसको वापस भारत बुलाकर सजा दिलवाने की मांग की है।


