ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: प्याज का छिलका उतारते समय अक्सर आंखों से आंसू निकल आते हैं लेकिन अब तो आलम ये है की प्याज का नाम ले दो तो पूरे पूरे बदन से पसीना छूटने लगता है क्योंकि प्याज,टमाटर,अदरक,लहसुन के बगैर कोई भी दाल या सब्जी नहीं बनाई जा सकती और ये सभी चीजे महंगाई के कारण किचन से गायब होती जा रही हैं। एक तरफ सब्जी मंडी में ग्राहक सब्जियों के दाम सूनकर उनमें रूची नहीं ले रहे हैं तो दूसरी ओर दुकानदार इस बात से परेशान हैं कि उनकी सब्जियां बिक नहीं रही हैं।
गुरदासपुर
सब्जी मंडी में बढ़े दामों के कारण आई मंदी को लेकर गुरादासपुर से हमारे संवाददाता भोपाल सिंह ने ग्राउड जीरों पर जाकर जायजा लिया। देखिए ये रिपोर्ट
धीरे-धीरे किचन से गायब हो रही हैं सब्जियां !
सब्जियों के दामों ने छुआ आसमान
सब्जियों का भाव पूछकर ही भर रहा पेट !
पटियाला
पटियाला की सब्जी मंडी में भी सब्जी खरीदने आए लोगों की आंखों में से आंसू निकलते दिखाई दिए हैं। लोगो कहना है कि सब्जियों के दाम इतने बढ़ गए हैं कि घर का गुजारा चलाना भी मुश्किल पड़ रहा है इतना ही नहीं लोगों ने आगे कहा कि 10 गुना ज्यादा सब्जियों के दाम बढ़ गए हैं और उनके आंखों में से आंसू निकलने लग गए हैं।
सब्जियों को देखकर आंखे हुई नम !
10 गुना बढ़े सब्जियों के दाम- ग्राहक
घर चलाना पड़ रहा है महंगा – ग्राहक
नंगल
शादियों के सीजन को लेकर आज कल टमाटर ने लोगों को लाल कर रखा है प्याज आंखों में आंसू निकाल रहे हैं और बाकी की सबिज्या कमर तोड़ रही है। इसी महंगी सब्जियों के चलते लोगों का बजट हिल कर रह गया है। देखिए ये रिपोर्ट
सब्जी मंडी में नहीं बिक रही सब्जियां !
परेशान हो रहे हैं दुकानदार
धीरे-धीरे किचन से गायब हो रही हैं सब्जियां !
Watch Video
https://youtu.be/ecaymsDOgdk



