ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: यमुनानगर के गांव आराईयावाला में अब भी माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।
आपको बता दें कि मृतक के परिजनों और ग्रामिणों ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया औऱ कहा कि वो शव का अंतिम संस्कार नही करेगें।
इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन पर पत्थरबाज़ी की तो स्थिति को काबू में लाने के लिए प्रशासन ने धारा 144 लागू कर दी है। हालात को बिगड़ता हुए देख हवाई फायरिंग के साथ साथ आंसू गोले भी छोड़े गए। आपको बता दें कि खिजराबाद में ट्रेक्टर की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई थी।


