ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पेशावर की युनिवर्सिटी में आतंकी हमला हुआ है जिस कारण इस हमले में 9 छात्रों की मौत हो गई है और 37 लोग इस हमले में घायल हो गए है।
जानकारी अनुसार सुरक्षाकर्मियों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ अभी तक जारी है। बताया जा रहा है कि अभी भी 4 आतंकवादी युनिवर्सिटी के अन्दर है।
इस हमले के बाद प्रशासन ने शहर में आपातकाल की घोषणा कर दी है और युनिवर्सिटी की तरफ जाने वाली सड़कों को बंद कर दिया गया है।
इस पर सुरक्षाकर्मियों के अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादी बुर्का पहन कर ऑटों में आए थे और जैसे ही आतंकवादियों ने गोलीबारी की इमारत में अफरा तफरी मच गई थी
इसके इलावा अधिकारियों ने ये भी बताया कि आतंकवादी किसी बड़े हमले की फिराक में थे। फिलहाल उन्होने तीन आतंकवादियों को मार गिराया है। इस हमले की जिम्मेदारी आतंकवादी संगठन तहरीक-ए-तालिबान ने ली है।




