गैर-कानूनी ढंग से चल रहे मैरिज पैलेसों पर प्रशासन सख्त

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: शहर में गैर-कानूनी ढंग से चल रहे मैरिज पैलेसों पर जिला प्रशासन ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। प्रशासन ने 31 दिसंबर…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: शहर में गैर-कानूनी ढंग से चल रहे मैरिज पैलेसों पर जिला प्रशासन ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है।

marriage palaces

प्रशासन ने 31 दिसंबर के बाद इन्हें सील करने की चेतावनी दी है। बता दें कि जालंधर डेवेलपमेंट अथार्टी ने पैलेसों को रेगुलाइजेशन सर्टीफिकेट लेना जरुरी कर दिया है।

marriage palaces

इसके लिए एक डैडलाइन दी गई थी, जिसके चलते जालंधर, कपूरथला और होशियारपुर से सिर्फ 194 मैरिज पैलेसों ने ही सर्टीफिकेट के लिए आवेदन किए जिसमें से 10 पैलेसों को हरी झंडी दी गई जबकि 11 के आवेदन रद्द कर दिए गए।

marriage palaces

एडीसी गिरीष दयालन ने मीटिंग के बाद साफ तौर पर कहा कि जो मैरिज पैलेस गैर-कानूनी ढंग से चल रहे हैं, उन्हें 31 दिसंबर के बाद बंद कर दिया जाएगा। गैर-कानूनी मैरिज पैलेसों की जानकारी अथार्टी की वेबसाइट पर भी अपलोड की जाएगी..साथ ही उन्होने लोगों से भी अपील है कि वह इन पैलेसों में बुकिंग न करवाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *