ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: दिल्ली के कैंट इलाके में बंद केंटर में सोए 6 लोगों की दम घुटने से मौत हो गई | मरने वाले सभी लोग दिहाड़ी मजदूर थे | सभी मृतक उत्तराखंड के रहने वाले हैं और दिल्ली कमाई करने आए हुए थे | ये सभी शादियों में कैटरिंग सेवा देने का काम करते थे | सोमवार की रात ये सभी सेंट्रल स्कूल-4 के परिसर में शादी समारोह में कैटरिंग सर्विस देने के लिए ही आए थे | रात 3.00 बजे तक फंक्शन खत्म होने के बाद सभी केंटर के अंदर सो गए | उन्होंने केंटर के अंदर तंदूर जला रखा था, जिसके चलते दम घुटने से उनकी मौत हो गई |
मंगलवार को दोपहर 2.00 बजे जब उनके दूसरे साथी उन्हें उठाने गए, तब सभी मृत मिले | मृतकों में से चार लोगों की पहचान पंकज, कमल, अनिल और अमित के रूप में हुई है | ये सभी उत्तरखंड के रहने वाले हैं | सभी शवों को DDU अस्पनताल पोस्टरमार्टम के लिए भेज दिया गया है
तंदूर जलाकर सो रहे 6 लोगों की मौत
दम घुटने से सभी की मौत
मरने वाले सभी लोग दिहाड़ी मजदूर


