26 नवंबर को मुंबई में हुआ आतंकी हमले की 9वीं बरसी आज

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: मुंबई हमले को आज नौ साल पूरे हो गए हैं । हमले में 166 लोगों की जान चली गई थी, जिसमें कई विदेशी…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: मुंबई हमले को आज नौ साल पूरे हो गए हैं । हमले में 166 लोगों की जान चली गई थी, जिसमें कई विदेशी नागरिक भी थे। इस हमले को लश्कर-ए-तैयबा के सरगना हाफिज सईद ने अंजाम दिया था, जिसे पाकिस्तान का संरक्षण प्राप्त है।

10 आंतकियों ने दिया था हमले को अंजाम

लश्कर-ए-तैयबा के 10 फिदायीन आतंकियों ने इस हमले को अंजाम दिया था। आधुनिक हथियारों से लैस इन आतंकी एक बोट से मुंबई की समुद्री सीमा में दाखिल हुए। मुंबई पहुंचने के बाद उन्होंने इस बोट को आग के हवाले कर दिया

हाफिज सईद था हमले का मास्टर माइंड

देश की आर्थिक राजधानी को आतंकियों ने 72 घंटों तक बंधक बनाये रखा। जमात-उद-दावा संगठन का संचालन करने वाले हाफिज सईद को मुंबई हमले के बाद हिरासत में लिया गया था, लेकिन बाद में एक अदालत ने 2009 में उसे रिहा कर दिया। इसके बाद भारत के दबाव बनाने पर सईद को बीते 30 जनवरी से नजरबंद रखा गया था, जिसे पाकिस्तान ने हाल ही में रिहा कर दिया है।

किस तरह आतंकियों ने अपना खूनी खेल खेला और उसका क्या असर रहा। 

मुंबई हमले में शहीद हुए जवानों को शहादत को सलाम 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *